Home छत्तीसगढ़ पौधारोपण के लिए  जामुल की महिलाओं ने किया क्षेत्र भ्रमण  

पौधारोपण के लिए  जामुल की महिलाओं ने किया क्षेत्र भ्रमण  

14
0
जामुल-अमृत मिशन 2.0 वूमेन फार ट्री कार्यक्रम अंतर्गत जामुल नगर पालिका परिषद की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पौधारोपण के लिए क्षेत्र भ्रमण किया।  महिलाओं द्वारा पौधों के लिए  सुरक्षा घेरा, सिंचाई जल तथा उपलब्ध स्थान की जानकारी ली गयी। सर्वप्रथम सामुदायिक संगठक श्रीमति सीमा गुप्ता द्वारा पालिका में महिलाओं का आरती और तिलक लगाकर सम्मान किया गया।  फिर अलग अलग दल बनाकर क्षेत्र भ्रमण किया गया।  पालिका अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह ठाकुर और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमति सीमा बख़्शी ने बताया कि वुमेन फार ट्री कार्यक्रम  पर्यावरण संरक्षण की दिशा एक बहुत बङा कदम है। पौधारोपण से नगर के खाली स्थानों में हरियाली फैलेगी जो आक्सीजन के स्तर को बढायेगा। जिससे वातावरण शुद्ध होगा। साथ ही पौधो की जङें मिट्टी कटान को भी रोकती है।  भ्रमण के दौरान मिशन मैनेजर शरद कुमार सिंह, एस बी एम पी आई यू गौरव केशरवानी सहायक राजस्व निरीक्षक हिम्मत मंङावी,  वेदांत वर्मा आदि उपस्थित थे। महिलाओं को पौधारोपण के लिए आवश्यक किट का भी वितरण किया गया।