पाटन। ग्राम सोनपुर में बीती रात को अज्ञात चोर ने एक ही रात में पांच जगह चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बता दे कि चोरी की घटना बुधवार रात को हुई है और एक दिन पहले मंगलवार को सोनपुर में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों सहित गृह विभाग के एसपी से लेकर आला अधिकारी दिन भर एक कार्यक्रम में रहे। उसके एक दिन बाद ही किसानों के खेतों में लगे मोटर पंप, स्पेयर मशीन की निशाना बनाना पुलिस को चुनौती देने जैसा है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सोनपुर में बुधवार की रात्रि गांव के ही खुमान सिंह, नथानी कुंभकार, रविन्द्र मिश्रा, सुखचैन सहित एक अन्य किसान के खेत में लगे मोटर पंप के केबल को चोरी कर लिया है। इसके अलावा पंप हाउस में रखे दवाई छिड़काव का स्पेयर मशीन को भी चोर ले उड़े। अब किसान काफी परेशान है। अभी धान का फसल लगा हुआ है। मोटर पंप के माध्यम से ही खेतों की सिंचाई होती है। लेकिन अब ये किसान मुसीबत में है। धान की फसल सूखने को लेकर चिंतित है। सरपंच संतराम कुंभकार ने बताया कि करीब 2 माह पहले और चोरी हुई थी। उस घटना में चोर को पकड़े नहीं गए है और अब यह घटना हो गई। सोनपुर में लगातार चोरी की घटना बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव में नशीली गोली खाने वाले तथा शराब पीकर घूमने वाले युवकों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस पर भी अंकुश लगाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि शराब की अवैध बिक्री भी लगातार बढ़ गई है। पुलिस में शिकायत करते है तो शराब बेचने वालो को खबर लग जाती है। फिर गांव में पुलिस से शिकायत करने वालो को हो उल्टे फंसा देने की धमकी गांव में शराब बेचने वाले करते हैं ।
गृह मंत्री विजय शर्मा ने लगाई फटकार
मंगलवार को गृह मंत्री विजय शर्मा एक शोक के कार्यक्रम में शामिल होने सोनपुर पहुंचे थे। ग्रामीणों ने उसे गांव में हो रही अवैध शराब बिक्री, चोरी की घटना से अवगत कराया। इसके बाद श्री शर्मा ने तत्काल मौके पर ही पुलिस के आला अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। ग्रामीणों द्वारा दिए गए जानकारी के मुताबिक सोनपुर गांव में संघ के तीन प्रचारक रहते है। उसके बाद भी इस तरह की शिकायत मिलना उसे कतई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने तत्काल कारवाई करने की बात कही। मंत्री विजय शर्मा के निर्देश देने के एक दिन बाद ही पुलिस तो एक्शन में नहीं दुखे बल्कि चोर एक्शन में आ गए और बुधवार की रात्रि पांच जगह चोरी कर लिए।



