Home छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने हिन्दू समाज से होली में गौवंश और कुत्तों से...

बजरंग दल ने हिन्दू समाज से होली में गौवंश और कुत्तों से दूरी बनाने की अपील

1
0

राजनांदगांव। होली का पर्व कुछ दिनों में आने को है। इस पर्व में रंग-गुलाल और तरह तरह के पानी रंगों, ग्रीस का उपयोग होता हैं, जिस पर बजरंग दल के प्रांत गौरक्षा प्रमुख प्रशांत दुबे ने समस्त युवाओं और जनमानस से अपील की है कि होली पर्व पर रंगों से खेल मानवों के साथ किया जाए। अपने इष्ट देवी-देवताओं को रंग लगाकर मनाया जाए। इस पर्व पर कुछ बदमाश तत्व मस्ती करने गौवंश और कुत्तों को रंग और कलर रंग देते है, जिसके बाद उनका क्या होगा कोई नहीं सोचता। हमारे संतो ने एक सात्विक होली का आह्वान किया है जिसे पूर्ण शुद्धता से परिवारजनों के साथ मनाया जाए।
राजनांदगांव के जिला गौरक्षा प्रमुख अंशुल कसार ने कहा कि रंगों का निर्माण मानवों के लिए होता है, इनका गौवंश और मूक जानवरों पर प्रयोग गहरा रिएक्शन देता है। लोग होली खेल कर तो नहा लेते है, परंतु इन जीवों पर तो रंग लगा रहा है, जो धूप पसीने से इनकी चमड़ी जला देता है। अपने रंग जीभ से साफ करने के प्रयासों से ये गंभीर बीमारी पैदा कर लेते है और कई बार तो मृत्यु को प्राप्त कर लेते है। इन्हें रंगने वाला होली की मस्ती में मृत्यु का दोष प्राप्त लेता है, इस हेतु हिंदू समाज से यही निवेदन है कि होली का पर्व पूर्ण हर्षोल्लास के साथ समझदारी से मनाया जाए।