Home खेल छत्तीसगढ़ महिला हॉकी टीम सीनियर नेशनल में अपने पुल में टॉप पर...

छत्तीसगढ़ महिला हॉकी टीम सीनियर नेशनल में अपने पुल में टॉप पर पहुंची

7
0

राजनांदगांव। हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा पंचकुला (हरियाणा) में आयोजित 15वी हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशीप में राज्य की टीम ने अपने पुल के सभी टीमों को पराजित करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि टीम का प्रतियोगिता में भाग लेने के पूर्व में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांगांव में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें सभी जिलों से 25 खिलाडियों ने भाग लिया था। शिविर में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ हॉकी टीम के लिए किया गया था।
उक्त जानकारी देते हुए टीम की मैनेजर सुश्री आशा थॉमस ने बताया कि, छत्तीसगढ हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों ने अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने पुल कि विरोधी टीमों को पराजित करते हुए पुल में टॉप किया। छत्तीसगढ़ हॉकी ने अपना पहला मैच दिनांक 1 मार्च को हॉकी हिमाचल के साथ खेला, जिसमें छत्तीसगढ़ ने हिमाचल को 5-1 गोल से पराजित किया। दूसरा मैच चंडीगढ के साथ 1-1 गोल की बराबरी पर रहा तथा तीसरा मैच में दिल्ली को 2-1 गोल से पराजित करते हुए 7 अंक प्राप्त कर अपने पुल में पहला स्थान प्राप्त किया।
इस जीत के लिए छत्तीसगढ़ सीनियर महिला हॉकी टीम को पुरे छत्तीसगढ हॉकी परिवार ने बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। टीम में शोबिता, अनिता खुशरो, गीतांजलि निर्मलकर, अनिशा साहू, मेघना साहू, लीन कोसरे, जानवी यादव, अंजली, मंतेश्वरी लहरे, संपदा निर्मलकर, सब्बी नाज अंसारी, चंचल वर्मा, सुलोचना, नेहा टोप्पो, नीलम कच्छप, सुनिता कुमारी, हर्षिता कौनोजे, भूमिका उपाध्याय व बलविंदर कौर मेहरा कोच, आशा थॉमस मैनेजर के रूप में शमिल थे।