राजनांदगांव। स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया, हॉकी इंडिया व छत्तीसगढ़ हॉकी के तत्वधान में आयोजित की जा रही अस्मिता हॉकी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के तहत अपराह्न में खेले गए पहला सेमी फायनल मैच हॉकी मेजबान राजनांदगांव विरूद्ध स्पोर्ट्स अकादमी रायपुर के मध्य खेला गया। मेजबान राजनांदगांव ने शुरूआती समय से अपना दबाव बनाए रखा और मैच पहले ही मिनट से गोल दागने की शुरूआत कर ली। मेजबान राजनांदगांव की ओर से नैना सोनकर ने 3 गोल, टीम की कप्तान शीतल यादव ने 2 गोल, दुबी रावत ने 4 गोल और गीतू मरकाम ने 1 गोल, वही स्पोटर्स अकादमी रायपुर की ओर से नदिता शर्मा, शलोम लाल और अन्नु टंडन ने 1-1 गोल किया था। आज का दूसरा सेमीफायनल मैच हॉकी बिलासपुर विरूद्ध हॉकी जगदलपुर के मध्य खेला गया, जिसमें हॉकी बिलासपुर ने हॉकी जगदलपुर को रोमांचक मुकाबले में 5-3 गोल से पराजित किया। हॉकी बिलासपुर की ओर से टीम की कप्तान मधु सिदार ने 4 गोल और ट्वींकल प्रजा ने 1 गोल किया। वहीं हॉकी जगदलपुर की ओर से प्रतिमा मंडावी, नुतन सोरी, जिज्ञासा कश्यप ने 1-1 गोल किया था।
मैच के पूर्व उपस्थित आतिथियों ने मैदान के मध्य जा कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आज के मैच में प्रमुख रूप से फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा पार्षद, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अर्पिता मोहन सिन्हा, जिला हॉकी के सचिव शिवनारायण धकेता, श्रीमती एकता अग्रहरि भाजपा नेत्री, सुमित भाटिया अध्यक्ष भाजपा उत्तर मंडल, डॉ. विद्या विलास श्रीवास्तव, हेतल भोजणी मंत्री उत्तर मंडल, प्रखर श्रीवास्तव अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, रोहित सिन्हा भाजपा युवा मोर्चा, अंकित देवांगन भाजपा युवा मोर्चा, अनुराज श्रीवास्तव, सुश्री ऑशा थॉमस, रणविजय प्रताप सिंह, भुषण सॉव, आशोक मेहरा, नीलमचंद जैन, प्रिंस भाटिया, तीरथ गौस्वामी, सचिन खोब्रागढ़े, शकिल अहमद, शब्बीर सोलंकी, खुशाल यादव, अमिताभ मानिकपुरी, अभिनव मिश्रा, राजेश निर्मलकर, खेमराज सिन्हा, संतोष चोकान्द्रे, अमित माथुर, कृष्णा यादव, रूपेश जायसवाल सहित खेल प्रेमी जनता उपस्थित थे।
अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही अस्मिता हॉकी लीग सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता जो कि दिनांक 21 फरवरी से आयोजित कि गई उसका फाइनल मैच व समापन समारोह 26 फरवरी को अपह्रान 4 बजे मधुसूदन यादव महापौर नगर पालिका निगम राजनांदगांव, कोमल सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष भाजपा, रमेश पटेल पूर्व अध्यक्ष राजगामी संपदा न्सास, श्रीमती अर्पिता मोहन सिन्हा क्षेत्रीय पार्षद, ओलंपियन सुश्री रेणुका राजपूत, मृणाल चौबे अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी की उपस्थिति में संपन्न होगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख 60 हजार, तृतीय पुरस्कार 1 लाख 20 हजार रुपये सहित आकर्षित ट्रॉफी, मैडल और प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर आयोजन समिति ने खेलप्रेमी जनता से अपेक्षा की है कि मैदान में उपस्थित होकर खिलाड़ियों काउ त्साहवर्धन करें।