दुर्ग। निगम चुनाव की तिथि समीप है ऐसे में राजनीतिक दलों के प्रत्याशी घर घर दस्तक दे रहे हैं तो वही निर्दलीय भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जोर दे रहे है लेकिन एक वार्ड ऐसा भी है जहां प्रत्याशी बगैर बैनर पोस्टर के खामोशी से चुनाव मैदान में है और कार्यकर्ता के अलावा बड़ी संख्या में महिला मतदाता भी प्रत्याशी के साथ डोर टू डोर जाकर जनसमर्थन जुटा रही है, वह वार्ड मठ पारा उत्तर गया नगर वार्ड 4 है जो शहर ही नहीं प्रदेश में भी विकास व भाजपा की जीत के लिए रिकार्ड के मामले में शुमार है, यहां कि पार्षद प्रत्याशी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन है जो विगत 5 वर्ष की कार्यकाल पूरा कर दूसरी बार बतौर भाजपा प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच है। दिलचस्प है कि वार्ड में प्रत्याशी का स्वयं का एक भी बैनर या फ्लेक्स दिखलाई नहीं पड़ रहा है और न ही कोई प्रचार वाहन घूम रहा है। केवल महापौर प्रत्याशी श्रीमती अल्का बाघमार का ही पोस्टर कुछ प्रमुख स्थानों में लगे है लेकिन समूचे वार्ड कमल के झंडे से जरूर अटे पड़े है। यहां खास बात यह है कि प्रत्याशी श्रीमती लीना देवांगन के लिए प्रचार में कार्यकर्ता ही नहीं बड़ी संख्या में महिलाओं के अलावा सभी वर्ग के लोग भी निकल रहे है। विगत 20 वर्ष से वार्ड में भाजपा का गढ़ होने व अभूतपूर्व विकास के चलते यहां पांचवी बार बीजेपी की जीत सुनिश्चित दिखाई दे रहा है।
इसी क्रम में वार्ड प्रत्याशी लीना देवांगन ने कल बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ निकालकर घर घर दस्तक देते हुए वार्ड की निरंतर विकास के लिए महापौर व पार्षद के लिए भाजपा को जीतने की अपील किया। जनसंपर्क के दौरान गया नगर, राजीव नगर, शिव नगर में मतदाताओं में भाजपा के प्रति अभूतपूर्व देखा गया। वे स्वयं अपने अपने घरों से निकलकर प्रत्याशी लीना दिनेश देवांगन का माला पहनाकर अभिवादन करते हुए बीजेपी को ही जिताने का आश्वासन दिया।
जनसंपर्क दौरान पूर्व सभापति दिनेश देवांगन भी मौजूद थे। उन्होंने विगत 20 वर्ष से वार्ड में हुए विकास कार्यों की उपलब्धि व कोरोना काल के चुनौती पूर्ण दौर लॉकडाउन में राशन सामग्री वितरण से लेकर सरकारी मदद तथा शासन की महतारी योजना सहित अन्य योजनाओं का घर पहुंच लाभ दिलाने किए गए प्रयास को लेकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया।
जनसंपर्क के दौरान उत्तम साहू, मंजूषा तिवारी, संतोष यादव, नरेंद्र सोनी, गणेश देशमुख, वसुंधरा चौरे, सरस्वती शर्मा, अमरीका निर्मलकर, प्रीति गुप्ता, राधा चंद्राकर, कांति गुप्ता, कविता सोनी, पोषण यादव, कमला शंकर साहू, उषा सोनी, सोहद्रा निर्मलकर, भुनेश्वरी ठाकुर, रेखा, महिकवार, अग्नि बाई, गीता देवांगन, लक्ष्मी देवांगन, परदेशी सोनी, गंगा राम वर्मा सहित भारी संख्या कार्यकर्ता व महिलाएं शामिल थी।



