Home छत्तीसगढ़ स्वामी करपात्री स्कूल के छात्रों ने एक युद्ध नशे के विरूद्ध की...

स्वामी करपात्री स्कूल के छात्रों ने एक युद्ध नशे के विरूद्ध की रैली निकाली

50
0

जिले के विभिन्न स्कूलों में जन जागरूकता अभियान शुरू

कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर ज़िला कार्यक्रम अधिकारी आनंद तिवारी और महिला एवं बाल विकास अधिकारी सी.एल. भूआर्य के मार्गदर्शन में सत्यनारायण राठौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में मिशन वात्सल्य चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 महिला एवं बाल विकास विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न स्कूलों में नशा के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

कवर्धा शहर के शासकीय करपात्री जी स्कूल कवर्धा में शनिवार को एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान के बारे में छात्रों को जानकारी दी गई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री राठौर ने बताया कि उन बालको जिनका विधि का उल्लंघन करना अभिकथित है और उल्लंघन करना पाया गया हैं एवं देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता रखने वाले बालक से संबंधित समुचित देखरेख, संरक्षण, विकास, उपचार सामाजिक पुनरू एकीकरण के माध्यम से उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करके, बालकों के सर्वाेत्तम हित में मामलों के न्याय निर्णयन तथा निस्तारण में बालकों के अनुकूल दृष्टिकोण अपनाकर और प्रदत्त प्रक्रियाओं के माध्यम से उनके पुनर्वास, उसके अधीन स्थापित संस्थानो तथा निकायो के लिए तथा उससे संबंध अथवा उससे आनुसंगिक मामलों के लिए विधि को समर्पित करना तथा समेकित करने के लिए अधिनियम की जानकारी दी गई।
चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के परियोजना समन्वयक महेश निर्मलकर ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 राष्ट्रीय इमरजेंसी 24 घंटे चलने वाली निःशुल्क फोन एवं आउटरीच सेवा है। ऐसे बच्चों के लिए जिन्हें देखभाल एवं संरक्षण की जरूरत है कोई भी अनाथ, बेसहारा, लावारिस, घुमंतू, गुमशुदा, बाल श्रम, बाल विवाह से संबंधित बच्चों की सुरक्षा एवं मदद के लिए निःशुल्क नंबर 108 पर फोन कर सकते हैं।
व्याख्याता ओ.पी. गुप्ता ने बताया कि बच्चों के चार अधिकार जीवन जीने का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, विकास का अधिकार, सभ्यता का अधिकारों का विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। स्कूल के बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, स्लोगन के साथ साथ जागरूकता रैली किया गया। कार्यक्रम का आभार व्यक्त वजन राम साहू कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा किया गया।
जागरूकता अभियान में सत्यनारायण राठौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी, डीएस जोशी प्राचार्य, ओपी गुप्ता व्याख्याता, बीआर लहरे, पूनम सोनी, महेश कुमार निर्मलकर परियोजना समन्वयक, रामलाल पटेल, आरती यादव, तरुण पटेल, दल नायक, शिवनारायण, मोनेश, रोमिल एवं विद्यालयीन परिवार उपस्थित रहे।
——–