Home देश जेल जाते समय नवाब सिंह यादव का बड़ा बयान, कही ये बात;...

जेल जाते समय नवाब सिंह यादव का बड़ा बयान, कही ये बात; भाजपा बोली-दो लड़कों के साथी कर रहे अपराध

57
0

कन्नौज. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को पुलिस ने सोमवार को एक किशोरी से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया। सोमवार को पुलिस ने नवाब यादव को कोर्ट में पेश किया। यहां से नवाब यादव को जेल भेज दिया गया। कोर्ट से जेल जाते वक्त नवाब सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया। वहीं, मंगलवार को भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले पर सपा को घेरा।

नवाब सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूरी घटना एक बड़ी साजिश है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह ने कहा कि मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। पुलिस और पूंजीपतियों ने मिलकर साजिश रची है। जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
आपको बता दें कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया था। किशोरी कॉलेज में नौकरी मांगने के लिए अपनी बुआ के साथ आई थी। रविवार की देर रात किशोरी ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया था।

कॉलेज पहुंची पुलिस ने नवाब सिंह यादव को वहां से आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया था। सोमवार को नवाब को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। गिरफ्तारी के बाद सपा ने बाकायदा पत्र जारी कर पांच साल पहले से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए नवाब सिंह यादव से पल्ला झाड़ लिया था।

पार्टी की ओर से जारी पत्र के मुताबिक नवाब सिंह यादव कभी भी पार्टी के प्रारंभिक सदस्या या सक्रिय सदस्य भी नहीं हैं। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि तिर्वा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपनी बुआ के साथ रविवार को किसी काम से लखनऊ गई थी।