बलौदा. छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग रासेयो प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई , यूथ रेडक्रास इकाई प्राणिशास्त्र विभाग व भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में डॉ. मालती तिवारी रासेयो जिला संगठक महासमुंद के मार्गदर्शन व अनिता पटेल प्राचार्य डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा के दिशा निर्देश एवं कमला बाई दीवान रासेयो कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नशामुक्ति अभियान, एड्स जागरूकता अभियान व विश्व हाथी दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में प्राध्यापक गजानंद नायक द्वारा विश्व हाथी दिवस मनाये जाने के कारण, महत्व व उनके संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. व प्राचार्य द्वारा विश्व हाथी दिवस पर शपथ दिलाया गया. रमेश कुमार पटेल यूथ रेडक्रास इकाई प्रभारी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की जानकारी दी गई साथ हि रश्मि निबरगिया प्राध्यापक प्राणिशास्त्र के द्वारा एड्स जागरूकता के बारे में छात्र छात्राओं को अवगत करा कर लोगो बना जागरूकता का संदेश दिया गया . किरण कुमारी प्राध्यापक भूगोल ने पर्यावरण संरक्षण हेतु वन्य प्राणी संरक्षण के महत्व को बताया गया.
तथा कमला दीवान द्वारा नशा के दुष्परिणाम को बताते हुए स्वयंसेवकों को शपथ व रैली निकालकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया गया. कार्यक्रम मे प्राध्यापक जितेन्द्र कुमार पटेल ऋतुराज भोई, माधुरी प्रधान व मुकेश नाग एवं निराकार साहू, यशोदा साव, योगिता प्रधान, जूली साव, लीजा बारिक, जीतू साहू, सागर चौधरी, किशन नंद आदि स्वयंसेवक सम्मिलित हुए.



