Home छत्तीसगढ़ बच्चों ने सिखाया पेड़ पर्यावरण की धुरी है

बच्चों ने सिखाया पेड़ पर्यावरण की धुरी है

65
0

भिलाई। हम सभी जानते हैं कि आज पर्यावरण के असंतुलित होने का प्रमुख कारण पेड़ों की कटाई है। इस विषय पर डीएवी पब्लिक स्कूल हुडको मे बच्चों ने पालकों के समक्ष पर्यावरण संरक्षण के विषय मे मॉडल के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये। कक्षा 7 की पलक ने मॉडल के माध्यम बताया कि मानव कारखाने लगाने के लिए जंगलों को काटने लगे है। इसके कारण जंगली जानवर अब शहरो मे प्रवेश करने लगे है। इससे भीषण असंतुलन की स्थिति बन रही है। यदि एसा चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब पेड़ ना के बराबर रह जायेगे और पृथ्वी विनाश के कगार पर होगी। हमे यथा सम्भव पेड़ काटने से बचना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उन्हें बड़ा करना चाहिए। डीएवी स्कूल के प्रतिवर्ष इस प्रकार के कार्यकर्म का आयोजन किया जाता है। इससे बच्चों के बौधिक विकास होता है और बच्चों मे समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना का विकास होता है। इस प्रकार के 15 से अधिक बच्चों के समुह द्वारा अपने अपने मॉडल के माध्यम से अपने अपने विचार प्रस्तुत किये।