कवर्धा। विकासखंड स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आयोजन वनांचल के केन्द्र बिन्दु कुईं कुकदूर के हाई स्कूल के मैदान में किया गया, जिसमें कबड्डी बालक बालिका के तीनो आयु वर्गों में प्रतिभागियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबको आकर्षित किया।
परंपरागत खेल कबड्डी का यह खेलकूद दो दिनों तक चला। प्रथम दिवस बालक वर्ग एवम द्वितीय दिवस बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने जमकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किए। विकासखंड स्तरीय इस खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी जिला स्तर में अपना कौशल दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में क्षेत्र के प्रतिष्टित नागरिक, खिलाडी एवम पूर्व प्राचार्य शतानंद पांडेय ने बेहतर खेल के प्रदर्शन के लिए आशीर्वचन दिया एवम अभी हाल में ही शासकीय सेवा से अपने अधिवार्षिकी पूर्ण करने वाले वरिष्ट पीटीआई अजीज खान एवम राकेश पी नाथ को उनकी सेवाओ को याद करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह, शाल देकर सम्मानित किया।
द्वितीय दिवस की खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खंड शिक्षा अधिकारी जीपी बनर्जी, बीआरसी अर्जुन चंद्रवंशी, क्रीड़ा प्रभारी अश्वनी चंद्राकर ने प्रतियोगिता स्थल कुकदूर पहुँच कर बच्चो का उत्साहवर्धन किया व शुभकामनाएं दी। संस्था प्रमुख रमेश सिंह पोर्ते, संकुल समन्वयक सभाजीत सिंह, विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी व स्टाफ के साथ सफल आयोजन में महती भूमिका निभाई।
इस अवसर में पीटीआई दिनेश वर्गीस, रमेश चंद्राकर, राजेश शुक्ल, महेश बरेठ, मुकेश साहू, मोहन साहू, कोमल धृतलहरे, हलधर राजपूत, राजर्षि पांडेय, ग्रामवासी, पालक व खेलप्रेमी उपस्थित रहे।



