कवर्धा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरी राम साहू के नेतृत्व में सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन के जन विरोधी एवम किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
धरना दे रहे कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी करना जनता के ऊपर अत्याचार है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष होरी राम साहू ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा एक तरफ जहां भाजपा सरकार के नुमाइंदे सुशासन की दुहाई देते नहीं थक रहे हैं। वहीं बिजली की दामों में बढ़ोत्तरी कर आम जनता पर आर्थिक बोझ डालना और प्रतिदिन अवैध अघोषित बिजली कटौती पर अंकुश न लगा पाना सरकार की विफलता को बता रहा है।
कार्यक्रम के प्रभारी मोहन अवस्थी, ममता चंद्राकर, लालजी चंद्रवंशी, लाल बहादुर चंद्रवंशी, सीमा अगम, वर्षा रानी ठाकुर, मोहित महेश्वरी, महेंद्र कुंभकार, अध्यक्ष शितेश चन्द्रवंशी आदि लोगों का कहना है कि राज्य सरकार के प्रस्ताव पर विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत के दामों में बढ़ोतरी को मंजूरी दिया है। जो कि पूर्णतः अनुचित है। भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण छत्तीसगढ़ का आवाम बेहाल है। प्रदेश सरकार आमजनों को हर तरफ से परेशान करने की नियत से कार्य कर रही है। भाजपा का यह दोहरा चरित्र स्पष्ट है। वहीं अनुभागी अधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम से विज्ञापन सौप कर अघोषित विद्युत कटौती बंद कर सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति से आम जनता को राहत दिलाने की मांग की गई है।
धरना कार्यक्रम में ममता चंद्राकर, लालजी चंद्रवंशी, लालबहादुर चन्द्रवंशी, सीमा अगम अनंत, वर्षा रानी ठाकुर, मोहित माहेश्वरी, गोपाल चन्द्रवंशी, आकाश केशरवानी, बलदाऊ चन्द्रवंशी, संतोष नामदेव, मेहुल सत्यवंशी, राहुल सिन्हा, महेन्द्र कुंभकार, विनोद चंद्रवंशी, नारायणी टोनडर, ईश्वर शरण वैष्णव, राजपाल साहू, वाल्मीकि वर्मा, विक्की, अशोक सिंह, जयप्रकाश पार्ले, रामफल कौशिक, राजेन्द्र मार्कण्डेय, मुकेश सिन्हा, धनेश पाली, जीवन दास बंजारे, पंचू कोसरिया, भीखम कोसले, संतोष यादव, उत्तम कोफा, अंकित चौब,े दीपक ठाकुर, हेमंत ठाकुर, तारिणी ठाकुर, टुकेश्वर साहू, रूपेण वर्मा, भीषण पांडे, नरेशु चंद्राकर, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।



