Home छत्तीसगढ़ जिला युवा कांग्रेस के महासचिव बने महेन्द्र सिन्हा

जिला युवा कांग्रेस के महासचिव बने महेन्द्र सिन्हा

12
0

राजनांदगांव। घुमका ब्लॉक के युवा ऊर्जावान संघर्षशील युवा नेता महेन्द्र सिन्हा को राजनांदगांव युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला महासचिव नियुक्त किया गया। पिछले दस वर्ष से कांग्रेस पार्टी से जुड़कर निरंतर पार्टी के लिए कार्य कर रहा था, जिसका परिणाम महेन्द्र सिन्हा को महासचिव बनाए गया, इसके पहले राजनांदगांव जिला युवा कांग्रेस सचिव के पद पर रहकर काम किया, जो पार्टी का आदेश था, उसे बखुबी निभाया था। महेन्द्र सिन्हा को जिला महासचिव बनाए जाने पर युवाओं ने बधाई दिया, जिसमें जीतलाल साहरे, पप्पू नेताम, प्रमोद वर्मा, दुर्गा प्रसाद सहारे, सोनू सिन्हा, देवनारायण अग्रवाल, भोजेश साहू, देव सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, छोटू साहू, उत्तम सिन्हा सहित अन्य युवाओं ने बधाई दिया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवाज खान, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी डा. पलक वर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा, लोकसभा प्रभारी सुश्री बिंदिया बेनर्जी, जिला अध्यक्ष संदीप सिंह गहरवार सभी को हृदय से धन्यवाद कहा, जो मुझे राजनांदगांव ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस महासचिव के पद पर नियुक्त किया। मै कांग्रेस पार्टी के कार्य को पुरी निष्ठा के साथ निभाउंगा।