Home छत्तीसगढ़ 15 साल विधायक रहने के बावजूद रमन सिंह राजनांदगांव के नहीं हो...

15 साल विधायक रहने के बावजूद रमन सिंह राजनांदगांव के नहीं हो सके : मदन साहू

53
0

राजनांदगांव। राजनांदगांव विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन ने शुक्रवार को ग्राम भानपुरी स्थित सिद्ध भगवान हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान वे ग्राम भानपुरी, इंदामरा, धनगांव, सुकुलदैहान और बम्हनी पहुंचे। इस जनसंपर्क के दौरान जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू भी उनके साथ मौजूद रहे और उन्होंने गांवों में उनके लिए वोट मांगा।
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने कहा कि-गिरीश देवांगन के रुप में कांग्रेस ने राजनांदगांव विधानसभा में एक योग्य प्रत्याशी को उतारा है। अपने ननिहाल में देवांगन पूरी तन्मयता के साथ लोगों से जुड़ रहे हैं और इसकी झलक उनके प्रचार अभियान में नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि-छत्तीसगढ़ की संस्कृति में भांचा का बड़ा मान है। राजनांदगांव की जनता अपने भांचा गिरीश देवांगन को भरपूर स्नेह दे रही है।
उन्होंने कहा कि-पांच बरस में कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ का कायाकल्प किया है। सभी वर्गों की सुदृढ़ता की झलक सरकार की योजनाओं में दिखती है। सब को जोड़ने और साथ लेकर चलने के ध्येय को कांग्रेस ने सच साबित कर दिखाया है और आज हर ओर हरियाली है। उन्होंने कहा कि-15 साल विधायक रहने के बावजूद रमन सिंह राजनांदगांव के नहीं हो सके हैं। जनता का उनसे जुड़ाव है ही नहीं। वे सिर्फ चुनावी दिनों में जनता के बीच होते हैं। दूसरे मौकों पर तो उनसे मुलाकात भी संभव नहीं होती। क्षेत्र के लोग उनके सुरक्षा कर्मियों के धक्के खाते हैं। अपनी बात-शिकायत आम जनता उन तक पहुंचा ही नहीं पाती। ऐसे नेता का विरोध तय है। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मदन साहू ने कहा कि-कांग्रेस पर लोगों के भरोसे और गिरीश की सौम्य छवि और उन्हें मिल रहा स्नेह राजनांदगांव में कांग्रेस को बड़े अंतराल से जितायेगा।