Home छत्तीसगढ़ जिला ग्रामीण कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष भागवत साहू का किया स्वागत :...

जिला ग्रामीण कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष भागवत साहू का किया स्वागत : सूर्यकांत जैन

100
0

राजनांदगांव। जिला कांग्रेस ग्रामीण के नवनियुक्त अध्यक्ष भागवत साहू का आत्मिक स्वागत स्थानीय सर्किट हाउस में शहर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने अपने साथियों के साथ पुष्पहार पहनाकर किया। श्री जैन ने कहा कि भागवत साहू की के पुराने अनुभव और कुशल नेतृत्व का लाभ पार्टी और संगठन को मिलेगा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। भागवत साहू के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष दीपक बैज का आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर नगर पालिक निगम के सभापति हरिनारायण धकेता, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष विष्णु सिन्हा, महेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।