Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणाएं

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणाएं

11
0

विधानसभा क्षेत्र – रायपुर पश्चिम

  •     रायपुर पश्चिम विधानसभा की बी. एस.यू.पी. कालोनियों में सीवरेज, पेयजल की व्यवस्था और मरम्मत का कार्य कराया जायेगा।
  •     पं. गिरिजाशंकर मिश्र. शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुरा को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के रूप में उन्नयन किया जायेगा।
  •     पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 2 नये श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर खोले जायेंगे।
  •     विधानसभा क्षेत्र में 04 उपयुक्त स्थलों पर हाई मास्ट लाईट लगाये जायेंगे।
  •     ठक्कर बापा वार्ड क्र.17 में नवीन पानी टंकी का निर्माण कराया जायेगा।
  •     शशिबाला स्कूल के लिये नवीन भवन का निर्माण कराया जायेगा।
  •     विधानसभा क्षेत्र में 05 नये आंगनबाड़ी केंद्र खोले जायेंगे।
  •     महिलाओं और बुजुर्गाे के लिये कोटा स्टेडियम या अन्य किसी उपयुक्त स्थल का चयन कर लाईब्रेरी प्रारंभ की जायेगी।
  •     कोटा में विद्युत शवदाह गृह स्थापना की घोषणा।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट कर अनेक घोषणाएं की –  

  •     नवा रायपुर में सेन महाराज के नाम पर चौक का नामकरण करने की घोषणा की।
  •     कुम्हार समाज के प्रदेश स्तरीय छात्रावास भवन के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की।
  •     गौड़ ब्राम्हण समाज गुढ़ियारी के सामाजिक भवन के ऊपरी तल निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा।
  •     क्षत्रिय समाज के भवन के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा।
  •     छत्तीसगढ़ कसौंधन वैश्य समाज के सामाजिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपए की घोषणा की।
  •     पवार क्षत्रिय समाज गुढ़ियारी के भवन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
  •     गायत्री परिवार कोटा को भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपए की घोषणा।
  •     गुरु कलगीधर साहिब गुरुद्वारा से जुड़े सिख समाज को सामाजिक भवन हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा की।
  •     छात्रा देव्यानी की पढ़ाई के लिए 1 लाख रुपये सहायता राशि की घोषणा की।