Home छत्तीसगढ़ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां

21
0
  • मुख्यमंत्री ने बागबाहरा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
  • मुख्यमंत्री ने बागबाहरा में प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया।
  • मुख्यमंत्री ने सिरपुर स्थित गंधेश्वरनाथ मंदिर में विधिवत पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
  • मुख्यमंत्री ने सिरपुर में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को भेंट-मुलाकात के दौरान पता चला कि उमेश साहू के दिल में छेद है और इलाज के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत है।
  • मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए बेहतर इलाज करवाने के निर्देश कलेक्टर को दिए।
  • मुख्यमंत्री को शत्रुघ्न ने बताया कि अपनी बहन का इलाज उन्होंने राज्य सरकार की मदद से करवाया। उन्होंने इलाज के लिए 70 हजार रूपए की सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ उठाए, 20 लाख रूपए तक की मदद छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य कोई सरकार नहीं कर रही है। सभी को इसकी जानकारी रहनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री को श्री ओगरे ने बताया कि पिता के आकस्मिक देहांत के कारण वारिश के रूप में पंजीयन नहीं होने से वे धान नहीं बेच पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस पर उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि पंजीयन होगा और धान भी बिकेगा।
  • श्री खंबन सोनकर ने बताया कि उनकी 7 एकड़ खेती है, धान का पैसा मिल रहा है। एक लाख रूपए का ऋण माफ हुआ है।
  • गौतम राम धु्रव ने बताया कि उनकी 4 एकड़ जमीन है। उनका 60 हजार रूपए का कर्ज माफ हुआ है। उन्होंने पत्नी के लिए सोने के आभूषण खरीदे हैं और दुकान भी खोली है।
  • श्रीमती सरोज ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनको भूमिहीन श्रमिक योजना का लाभ मिल रहा है। समूह की तरफ से मिठाई दुकान का कार्य भी कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए बताया कि भूमिहीन योजना के तहत जिन लोगों को पास खेती-किसानी नहीं है उन्हें 7 हजार रूपए वार्षिक दे रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री को श्रीमती रूपा साहू ने बताया कि 3 साल वर्मी खाद बना रही हैं। तीन लाख 20 हजार रूपए की आय हुई है। सभी बहनों को इसका फायदा मिल रहा है।
  • ललिता धु्रव ने बताया कि उन्हें 75 डिसमिल का वन अधिकार का पट्टा मिला है, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने उन्हें जमीन का रजिस्टेªशन कराने कहा।
  • मुख्यमंत्री ने सिरपुर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के 4 हितग्राहियों को सहायक उपकरण और डेमो चेक वितरित किया।
  • मुख्यमंत्री को किसान श्री विजय चन्द्राकर ने बताया कि उनकी 30 एकड़ जमीन है। ढ़ाई लाख रूपए का कर्जा माफ हुआ है। उन्होंने बचे हुए पैसो से खेत विकसित किया है। अब उद्यानिकी फसलों की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने 2 एकड़ जमीन खरीदी है साथ ही पत्नी के लिए ऐंठी भी पायल भी लिया है।
  • श्रीमती पुष्पा पाठक ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका समूह वर्मी कम्पोस्ट बनाता है और अब तक 01 लाख 80 हजार रूपए का केंचुआ खाद बेच चुका है। समूह के सदस्यों द्वारा केंचुआ का भी विक्रय किया जा रहा है। बचत राशि से उन्होंने गाड़ी खरीदी है। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जताते हुए समूह के लिए शेड देने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री को गोधन न्याय योजना की लाभान्वित हितग्राही मंजू यादव ने बताया कि उनके यहां 60-70 गाय हैं, 100 किलो दूध होता है। छह लाख रूपए का गोबर बेचा है। प्राप्त आय से बाइक और गहने भी खरीदे हैं।
  • ग्राम शेर में मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सूत की माला और पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री ने ग्राम शेर में मन्नूलाल साहू के घर पहुंचकर भोजन किया।
  • मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। राज्य गीत अरपा पैरी ….. से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की।
  • ग्राम शेर निवासी सीता बाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि रविवार के दिन हाट बाजार में मोबाइल क्लिनिक की गाड़ी आती है और निःशुल्क इलाज का लाभ मिलता है।
  • श्री गोपाल कुमार टंडेकर ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीन किश्ते मिल गई है। उनका एक बच्चा बीएससी और एक बीएड की पढ़ाई कर रहा है। मुख्यमंत्री ने बच्चों की पढ़ाई के लिए 01 लाख रूपए देने की घोषणा की।
  • राकेश चन्द्राकर द्वारा बंदोबस्त त्रुटि सुधार की जानकारी देने पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तीन माह में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
  • ग्राम केसवा की श्रीमती उमा यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके बच्चे का वजन पहले ढ़ाई किलो था। सुपोषण योजना के तहत गरम और पौष्टिक भोजन मिलने से अब उसका वजन 11 किलो है और वह स्वस्थ है।
  • मुख्यमंत्री ने ग्राम शेर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया।
  • आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कक्षा 9वीं की छात्रा मोक्षदा चन्द्राकर ने अच्छी शिक्षा के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल में सभी सुविधाएं मौजूद हैं। पहले निजी स्कूल में पढ़ती थी, अब निःशुल्क पढ़ाई होती है।
  • कक्षा पहली की छात्रा भावना पटेल ने अंग्रेजी में शपथ पढ़ी। उसकी मां श्रीमती टेकेश्वरी पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि पति के स्वर्गवास होने के बाद वो सिलाई करके अपने परिवार के पालन-पोषण के बाद बच्चों को पढ़ाना मुश्किल लग रहा था। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुल जाने से हम जैसे गरीबों के बच्चों को भी अंग्रेजी में पढ़ाई करने का सपना पूरा हुआ है।
  • मुख्यमंत्री के आग्रह पर ग्राम पंचायत शेर में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने 17 ट्रेक्टर पैरा दान किया।
  • मुख्यमंत्री मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित समारोह में शामिल हुए।
  • समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का शाकंभरी बोर्ड गठन करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
  • मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान महासमुंद में तुमगांव रोड के ओव्हर ब्रिज का लोकार्पण किया।
  • मुख्यमंत्री ने नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं से किया संवाद।
  • मुख्यमंत्री को विद्यार्थियों ने पेंसिल से बने स्कैच और थैंकिंग कार्ड भेंट किया।
  • मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के लिए 136 करोड़ 19 लाख 65 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।