Home छत्तीसगढ़ अमोरा एनीकट निर्माण के लिए 1.48 करोड़ की स्वीकृति

अमोरा एनीकट निर्माण के लिए 1.48 करोड़ की स्वीकृति

15
0

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में अकलतरा विकासखंड अंतर्गत लीलागर नदी में अमोरा एनीकट निर्माण के लिए 1 करोड़ 48 लाख 47 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता मिनीमाता बांगो परियोजना बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस एनीकट का निर्माण कराए जाने से निस्तार, पेयजल, भू-जल संवर्धन सहित कृषकों को स्वयं के साधन से 80 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध होगा।