Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आम जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आम जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां

16
0
  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज खरसिया को दी बड़ी सौगात।
  • खरसिया में 205 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्याें का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
  • धरमजयगढ़ विधानसभा के ग्राम छाल में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर नागरिकों में भारी उत्साह।
  • नर्तक दल ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत।
  • धरमजयगढ़ विधानसभा के ग्राम छाल में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान स्वामी आत्मानन्द स्कूल के बच्चों ने तख्ती पर थैंक्यू सीएम सर लिखकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों केे अंग्रेजी शिक्षा पर ध्यान दिया, गरीब बच्चों को मान दिया जैसे नारे लिखे थे।
  • मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में अधिकारियों को दिए निर्देश-आमजनता एवं प्रशासन के बीच दूरी नही होनी चाहिए, गोधन न्याय योजना में हितग्राहियों की संख्या बढ़ाई जाए।
  • उन्होंने कहा कि कोई भी आम नागरिक राशन कार्ड से वंचित नही होना चाहिए।
  • आय, जाति, खतौनी, बंटवारा के कार्य में कर्मचारियों की शिकायत मिल रही है। इस कार्य में सुधार लाएं, उक्त सभी कार्य समय सीमा के भीतर होना चाहिए।
  • जंगलों में फलदार वृक्षों के रोपण को बढ़ावा देवे।
  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल धर्मजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाल (वृंदावन) स्थित ऊँ अमृतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और विधिवत जल अभिषेक कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना भी की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने भी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में धार्मिक महत्व के लाल चंदन के पौधे भी लगाएं।
  • मुख्यमंत्री ने छाल में पूर्व मंत्री श्री चनेशराम राठिया की प्रतिमा का अनावरण किया।
  • राजीव गांधी किसान न्याय योजना में सभी किसानों को पैसा लगातार पहुँच रहा है।
  • मुख्यमंत्री ने की घोषणा कि दीवाली 24 अक्टूबर को है, उसके पहले ही 15 अक्टूबर को तीसरी क़िस्त खाते में पहुँचा दी जाएगी
  • किसान गुरुद राम राठिया ने बताया कि उन्हें सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है, उनका 1 लाख रुपये का ऋण माफ हुआ है।
  • मुख्यमंत्री को पार्वती यादव ने बताया कि उन्होंने डेढ़ लाख का गोबर बेचा है, लोन में जो ट्रेक्टर लिया था उसके क़िस्त पटाने में सहायता मिल रही है।
  • ग्रामीण प्यारेलाल राठिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण करके इस वर्ष उन्हें 39 हजार रुपये मिले हैं, पिछले वर्ष 53 हजार रुपये मिले थे।
  • मुख्यमंत्री ने कहा स्वामी आत्मानन्द स्कूल में पढ़ने वाले हमारे बच्चे फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते हैं, अब स्कूलों में संस्कृत भी पढ़ाई जाएगी, स्थानीय भाषाओं की भी जानकारी देंगे ताकि हमारे बच्चे जड़ों से जुड़े रहें।
  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र धर्मजयगढ़ अंतर्गत ग्राम घरघोड़ा में प्रेमनगर मोहल्ला निवासी किसान श्री चंद्रू पैकरा के घर भोजन के लिए पहुंचे।
  • मुख्यमंत्री ने घरघोड़ा निवासी चमरु पैकरा के घर क्षेत्रीय करेला भाजी और मुनगा भाजी का भी आनंद लिया।
  • छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर आम लोगों से संवाद शुरू किया।
  • स्थानीय लोगों और स्कूली छात्राओं ने बांस और कांसाफूल की बनी हैट पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को जय जोहार, पानी गिर रहा है, आप लोग खड़े हैं तो मैं भी खड़ा हो जा रहा हूं।
  • कौशल्या पटेल ने बताया कि गांव में गोबर से खाद बना रहे हैं। 900 क्विंटल बना चुके हैं, 3 लाख 50 हजार लाभांश मिला है। इस पैसे से गौठान में सब्जी लगा रहे हैं…. आप आए हैं तो बारिश भी हुई आपका धन्यवाद. आप से अनुरोध है कि आप महिलाओं के लिए और नई योजनाएं बनाइए।
  • हम लोग आटा चक्की भी लगवाए हैं, गेंहूं खरीदते हैं और 30 रूपए किलो आटा बेचते हैं।
  • इशिका मित्तल, सेजेस घरघोड़ा की 10वीं की छात्रा ने मुख्यमंत्री से इंग्लिश में बात करते हुए स्कूल में दी जाने वाली सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
  • अपनी भाषा में बात करने में गर्व की अनुभूति होती है, छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब हल्बी से लेकर सरगुजिहा तक छत्तीसगढ़ी की 16 बोलियों में पढ़ाई होगी।
  • मुख्यमंत्री ने घरघोड़ा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अघरिया समाज ने मुख्यमंत्री जी को हल भेंट कर सम्मानित किया।
  • मुख्यमंत्री धरमजयगढ़ पहुंचे। स्वागत में लोगो ने पुष्प वर्षा की। रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंजी को मिठाई से तौला गया।
  • सर्व आदिवासी समाज की मांग पर धरमजयगढ़ में महाविद्यालय का नाम श्री चनेश राम राठिया पर सहमति जताई।
  • बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाने नगर पंचायत को निर्देश।
  • धरमजयगढ़ में गोंड समाज, उरांव आदिवासी समाज,यादव समाज,साहू, कुडुख, राठिया कंवर समाज, सर्व आदिवासी समाज,मानिकपुरी पनिका समाज, बंगाली समाज, नगेशिया समाज, महाकुल यादव, महरा समाज, मांझी समाज,अघरिया, पंजाबी, सर्व ब्राह्मण समाज, मुस्लिम समाज, रौनियार समाज पहाड़ी कोरवा प्रतिनिधि, अधिवक्ता संघ, मारवाड़ी अग्रवाल महिला, नगर पंचायत अध्यक्ष, आदि ने की भेंट। समाज के प्रतिनिधियों ने सामुदायिक भवन के लिए राशि की मांग की।  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी को पहले नियमानुसार भूमि आबंटित कराने, 10 प्रतिशत राशि जमा करने और समाज के नाम पर रजिस्ट्री कराने के लिए कहा।
  • महरा समाज और नगेशिया समाज ने जाति संबंधित मात्रात्मक त्रुटि के सुधार के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
  • माझी समाज द्वारा कुडुमकेला गांव में उनकी जमीन पर शासन की योजनाओं पर आधारित गतिविधियों की बात रखी तो मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को उद्यानिकी, वन, कृषि तथा वन औषधि आधरित गतिविधियों के संचालन के निर्देश दिए।