Home छत्तीसगढ़ आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत 11...

आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत 11 से 17 अगस्त तक फहराया जाएगा तिरंगा

20
0

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को देश की आजादी के 75वीं वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस दिवस को और भी यादगार बनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक हर घर झंडा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके अंतर्गत सभी लोगों को शासकीय कार्यालयों, संस्थानों के साथ अपने घरों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने अपने निवास स्थान में राष्ट्रध्वज फहराकर गौरवमय समय को यादगार बनाने हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने अपील की है। उन्होंने कहा कि हम सब अपने घरों में, अपने संस्थानों में, अपने कार्यालयों में, अपनी पंचायतों में, अपने गौठानों में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से पूरे सम्मान के साथ फहराएं। ’’हमर तिरंगा’’ अभियान को सफल बनाएं। इसी के साथ ही कलेक्टर के मार्गदर्शन में आज विभिन्न कार्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, अपने-अपने आवास में हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा फहराया गया और अभियान को सफल बनाया जा रहा है। इसके साथ ही आम नागरिकों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है और वे उत्सुकता से हमर तिरंगा अभियान में योगदान दे रहे हैं।