Home राशिफल आज का राशिफल

आज का राशिफल

95
0
today's Horoscope
aaj ka rashifal

राशिफल, 26 दिसम्बर 2021

(मेष राशि) | Mesh Rashifal

Rashifal : अकेलेपन और तन्हाई की भावना से बाहर आएँ और परिवार के साथ कुछ पल बिताएँ। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इज़ाफा होगा। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी ग़ैरहाज़िरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी ख़ास वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।

शुभ अंक :- 7 शुभ रंग :- क्रीम और सफेद | उपाय :- पलाशपुष्पसंकाशं तारकाग्रहमस्तकम्। रौद्रंरौद्रत्मकं घोरं तं केतुं प्रणमाम्यहम।। इस मंत्र का 11 बार उच्चारण करें।

(वृष राशि) | Vrishabha Rashifal

बहुत ज़्यादा तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुक़सान पहुँचा सकती है। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं, अपने सारे कामों को छोड़कर आज आप उनके साथ वक्त बिता सकते हैं। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।

शुभ अंक :- 6 शुभ रंग :- पारदर्शी और गुलाबी | उपाय :- ॐ शुक्राय नमः का 11 बार उच्चारण करने से हेल्थ अच्छी रहेगी।

 (मिथुन राशि) | Mithun Rashifal

ख़ुशी से भरा अच्छा दिन है। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का ज़हर। कई लोगों के लिए आज की रोमांटिक शाम ख़ूबसूरत तोहफ़ों और फूलों से भरपूर रहेगी। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नज़र आ रहा है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।

शुभ अंक :- 4 शुभ रंग :- भूरा और सलेटी | उपाय :- उबले हुए मूँग किसी गरीब व्यक्ति को खिलाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

(कर्क राशि) | Karka Rashifal

आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। जो भी आप आज करेंगे, आप हमेशा प्रभावशाली स्थिति में रहेंगे। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी से काफ़ी आत्मीय बातचीत कर सकते हैं।

शुभ अंक :- 7 शुभ रंग :- क्रीम और सफेद | उपाय :- विष्णु जी की आराधना करने से प्रेम सम्बन्ध मजबूत होंगे।

(सिंह राशि) | Simha Rashifal

जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है। आपको अपनी ओर से सबसे अच्छा बर्ताव करने की ज़रूरत है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड बहुत अनिश्चित होगा। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आज घर के लोगों के साथ बातचीत करते दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं। इसके बाद घर के लोगों को मनाने में आपका काफी समय जा सकता है। जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।

शुभ अंक :- 6 शुभ रंग :- पारदर्शी और गुलाबी | उपाय :- सोने का छल्ला अनामिका अँगुली में धारण करने से लव लाइफ स्मूथ चलेगी।

(कन्या राशि) | Kanya Rashifal

आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी। जीवन साथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने की स्थिति में विवाद हो सकता है।

शुभ अंक :- 4 शुभ रंग :- भूरा और सलेटी | उपाय :- खाने में शहद का प्रयोग करना प्रेम सम्बन्धों में मिठास घोलेगा।

(तुला ) | Tula Rashifal

सेहत के नज़रिए से यह वक़्त थोड़ा ठीक नहीं है, इसलिए जो आप खाएँ उसके प्रति सावधान रहें। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। चीज़ें कार्यक्षेत्र में बेहतर नज़र आती हैं। पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफ़ी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आख़िर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ ग़लत नहीं है।

शुभ अंक :- 7 शुभ रंग :- क्रीम और सफेद | उपाय :- किन्नरों(बुध नपुंसक ग्रह है) को हरे वस्त्र और हरी चूड़ियां दान देने से सेहत अच्छी रहेगी।

(वृश्चिक राशि) | Vrishchika Rashifal

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। परिवार के साथ रिश्ते-नातों में नयी जान डालने का सही समय है। अपने प्रिय की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। आपको महसूस होगा कि आपके परिवार का सहयोग ही कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए ज़िम्मेदार है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झल्लाहट की वजह बनेगा।

शुभ अंक :- 8 शुभ रंग :- काला और नीला | उपाय :- पानी में रेवड़िया विसर्जित करने से लव लाइफ अच्छी रहेगी।

(धनु राशि) | Dhanu Rashifal

नर्वस ब्रेकडाउन आपकी सोचने की ताक़त और शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को कमज़ोर बना सकता है। सकारात्मक सोच के ज़रिए इस समस्या से निजात पाएँ। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। बच्चे को रोमांचक समाचार ला सकते हैं। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है।

शुभ अंक :- 5 शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी | उपाय :- श्री दुर्गा कवच का पाठ करना लव लाइफ के लिए काफी फायदेमंद रहेगा।

(मकर राशि) | Makara Rashifal

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें। अपनी ज़िंदगी और सेहत का सम्मान करें। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। दिन को रोमांचक बनाने के लिए क़रीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएँ। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के फ़रिश्ते के रूप में आएगी। कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए आज आपको आंख कान खोलकर काम करने की जरुरत है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाक़ई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं।

शुभ अंक :- 5 शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी | उपाय :- लेड धातु के टुकड़े पर राहु यंत्र खुदवाकर अपनी जेब में रखने से नौकरी व बिज़नेस में उन्नति होगी।

(कुम्भ राशि) | Kumbha Rashifal

बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच ज़रूरी है। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। आज आपका मन ऑफिस के काम में नहीं लगेगा। आज आपके मन में कोई दुविधा होगी जो आपको एकाग्र नहीं होने देगी। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। आपके जीवनसाथी के लबों की मुस्कान पल भर में आपका सारा दर्द ग़ायब करने की क़ाबिलियत रखती हे।

शुभ अंक :- 3 शुभ रंग :- केसरिया और पीला | उपाय :- नौकरी व बिज़नेस में सफल होने के लिए नीम या जड़ी-बूटी(मेडिसनल सोप) वाले साबुन का नहाने में इस्तेमाल करें।

 (मीन राशि) | Meena Rashifal

शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। बच्चे भले ही आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हों, लेकिन साथ ही ख़ुशियों की वजह भी साबित होते हैं। रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफ़ी खिन्न कर सकता है। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे भी हैं तो वो आज आपसे शिकायत कर सकते हैं क्योंकि आप उनको पर्याप्त समय नहीं दे पाते। जीवनसाथी की ख़राब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।

शुभ अंक :- 1 शुभ रंग :- नारंगी और सुनहरा | उपाय :- किसी के विवाह या मंगल काम में तन, मन, धन से मदद करना आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।