भारत जोड़ो जयघोष के साथ शुरु हुई आज फिर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

राजनांदगांव। भारत जोड़ो यात्रा के विधानसभा प्रभारी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में शुक्रवार, 2 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा शहर के दक्षिण ब्लॉक के परमहंस चौक से निकली। यात्रा रामाधीन मार्ग, भरकापारा, कामठी लाइन, भारत माता चौक, तिरंगा चौक से होते हुए कमल टॉकिज के सामने पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान धार्मिक स्थलों में फुलमाला के साथ श्रीफल अर्पित किया गया।
शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार शहर जिला कांग्रेस प्रभारी अरूण सिसोदिया के मार्गदर्शन व भारत जोड़ो यात्रा राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में राजनांदगांव विधानसभा में भारत जोड़ो यात्रा जारी है। 2 दिसंबर को यह यात्रा शहर के दक्षिण ब्लॉक से दोपहर 3.30 बजे परमहंस चौक से भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो के जयघोष के नारे के साथ भारत जोड़ो यात्रा शुरु हुई।
उन्होंने बताया कि, भरकापारा स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा आगे बढ़ी जो रामाधीन मार्ग होते हुए कामठी लाइन पहुंची, जहां शनि मंदिर, हनुमान जी लला व श्री सत्यनारायण मंदिर व बालाजी हार्डवेयर के सिद्धपीठ हनुमान लला, श्रीकृष्णा मंदिर व भगवान नरसिंग नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश व शहरवासियों की खुशहाली की कामना की गई।
भारत जोड़ो यात्रा राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने यात्रा के दौरान वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब से केन्द्र में भाजपा की मोदी सरकार आयी है तब से देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। जिसके कारण आज देश की जनता का जीना दूभर हो चुका है। वहीं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार प्रदेशवासियों के हितों में अनेकों योजनाएं चला रही है उनकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने में लगी है। इसी तरह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा देश में फैली अराजकता, अलगावादी नीतियों को समाप्त कर देश में पुनः आपसी भाईचारे स्थापित हो इसको लेकर का संदेश प्रसारित किया जा रहा है और देश में फैली वैमनस्यता को आपसी सौहार्द से दूर करना ही इस यात्रा का उद्देश्य है।
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन द्वारा वे भारत को तोड़ेंगे, हम भारत को जोड़ेंगे के नारे लगाते हुए नुक्कड़ सभा के माध्यम से वार्डवासियों को केन्द्र सरकार की असफल नीतियों व सम्मानीय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को बताया।
यात्रा में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश राठौर, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, फिरोज अंसारी, नासिर जिंदरान, हनी ग्रेवाल, प्रज्ञा गुप्ता, महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, मनीष गौतम, जितेन्द्र शर्मा, सुनील यादव, पार्षद दुलारी साहू, पूर्णिमा नागदेवे, मनीष साहू, अजय छेदैया, एल्डरमैन मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, प्रतिमा बंजारे, रिखी यादव, अब्बास खान, भोजराज भेलावे, अतुल शर्मा, खिलेश बंजारे, रीना पटेल, सुरेन्द्र देवांगन, नारायण सोनी, आशीष सोनकर, विशु अजमानी, दिनू साहू, ऋषि जैन, अनुज मिश्रा, अशोक सेन, विद्या तिरपुरे, राजा यादव, ईश्वर पटेल, संजय साहू, परमजीत सिंह चीमा, संदीप जायसवाल, शकुन, प्यारी, मीरा, सावित्री, पूर्णिमा, गंगा यादव, दुर्गा देवांगन, पायल सहित कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ता व अन्य शामिल हुए।

